लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में पीएम मोदी ने कहा, 'नेहरू सरकार में कुंभ में हजारों की मौत हो गई थी, दाग न लगे इसलिए दबा ली गई थी खबर'

By धीरज पाल | Updated: May 1, 2019 14:53 IST

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कुंभ का मेला होता था तो भ्रष्टाचार की बाते सामने आती थीं। इस बार कुंभ का मेला हुआ तो शान से माथा ऊंचा हो गया, भ्रष्टाचार का एक भी आरोप इस बार कुंभ में नहीं लगा।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने प्रयागराज के कौशांबी जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी में सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोला। वहीं, उन्होंने कुंभ का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार पर हमला बोला। 

पीएम मोदी ने कहा कि जब पंडित नेहरू प्रधानमंत्री थे तो वो एक बार कुंभ मेले में आये थे। तब पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की सरकार थी। तब अव्यवस्था के कारण कुंभ में भगदड़ मच गई थी, हजारों लोग मारे गए थे।  लेकिन पंडित नेहरू पर कोई दाग न लग जाए, उसके लिए ये खबर दबा दी गई। 

उन्होंने कहा कि उस समय की मीडिया ने भी उन खबरों को दिखाने की हिम्मत नहीं जुटाई थी, उन परिवारों को जिन्होंने अपनों को खोया था उन्हें एक रुपया नहीं मिला, ये सिर्फ भगदड़ नहीं थी, भगदड़ के बाद जो हुआ वो असंवेदनशीलता का जुल्म था। 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कुंभ का मेला होता था तो भ्रष्टाचार की बाते सामने आती थीं। इस बार कुंभ का मेला हुआ तो शान से माथा ऊंचा हो गया, भ्रष्टाचार का एक भी आरोप इस बार कुंभ में नहीं लगा। पहले कुंभ में चोरी की शिकायतें आती थीं। इस बार कुंभ में चोरी की भी कोई शिकायत नहीं आई।   

उन्होंने कहा कि कुंभ में जिन लोगों ने सफाई की उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान रहा। उन लोगों ने कुंभ में सफाई के प्रति लोगों की सोच बदल दी। इन सफाई करने वाले भाइयों-बहनों के पैर धोकर मुझे जो पुण्य मिला है, वो मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महामिलावटी लोग जातिवाद, वंशवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। ये वही लोग हैं, जिनके लोग या तो बेल पर हैं या जेल में। क्या ऐसे लोग देश का भला कर सकते हैं?:

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रयागराज लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर