लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: May 19, 2019 13:59 IST

केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने मंदिर के गर्भगृह जाकर भगवान विष्णु की आराधना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनता मौजूद थी, जिनका मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री केदारनाथ में ध्यान गुफा से बाहर आने के बाद बद्रीनाथ के दर्शन के रवाना हुए, लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया।आज पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी में भी वोटिंग हो रही है। 2014 में काशी से चुनाव जीतकर देश की बागडोर संभालने वाले पीएम मोदी दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के बाद रविवार को बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये और पूजा अर्चना की।

सुबह केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मोदी ने मंदिर के गर्भगृह जाकर भगवान विष्णु की आराधना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनता मौजूद थी, जिनका मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

इससे पहले सुबह में प्रधानमंत्री केदारनाथ में ध्यान गुफा से बाहर आने के बाद बद्रीनाथ के दर्शन के रवाना हुए, लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया। आज पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी में भी वोटिंग हो रही है। 2014 में काशी से चुनाव जीतकर देश की बागडोर संभालने वाले पीएम मोदी दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

बनारस के लिए जिस कायाकल्प का बीड़ा उन्होंने उठाया है आज उसकी परीक्षा का वक्त है। पीएम ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण का भी ज़िम्मा उठाया था और आज गर्व के साथ वो इस भूमि पर अपनी श्रद्धा शिव को अर्पित कर रहे हैं। आज ही पीएम मोदी बद्रीनाथ भी जाएंगे।

बद्रीनाथ जाने से पहले पीएम मोदी केदारनाथ में रुद्राभिषेक किए, उसके बाद सुबह 9 बजे बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी सुबह 10 बजे बद्रीनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन किए। उसके बाद देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आज केदारनाथ में पीएम मोदी का दूसरा दिन है। कल पीएम सुबह साढ़े नौ बजे केदारनाथ पहुंचे थे। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेदारनाथनरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर