लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती मांगेंगी मुलायम के लिए वोट, 25 साल एक मंच पर आएंगे नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 08:37 IST

मैनपुरी के अलावा माना जा रहा है कि मायावती और मुलायम फैजाबाद (अयोध्या), पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, कन्नौज, आजमगढ़ और गोरखपुर में ऐसी ही साझा रैली करेंगे।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के हुए गठबंधन का नया आयाम 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा। दरअसल, करीब 25 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर दिखेंगे।

मायावती 19 अप्रैल को मैनपुरी में होने वाली दोनों पार्टियों की साझा रैली में मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी। ऐसे में राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर टिक गई है कि मायावती इस मंच से क्या बोलती हैं।

मैनपुरी के अलावा माना जा रहा है कि मायावती और मुलायम फैजाबाद (अयोध्या), पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, कन्नौज, आजमगढ़ और गोरखपुर में ऐसी ही साझा रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव में यूपी में इस बार सपा-बसपा सहित रालोद भी इस गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में मैनपुरी में होने वाली जनसभा में अजित सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है।  

गेस्ट हाउस कांड के बाद से ही मायावती और मुलायम की राहें अलग हो गई थी। इसके बाद पहली बार दोनों पार्टियां साथ आईं हैं। यूपी में गठबंधन के तहत रालोद 3 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुलायम सिंह यादवमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब