लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए साल 2014 के आम चुनाव का एग्जिट पोल और वास्‍तविक चुनाव परिणाम क्‍या रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 17:54 IST

साल 2019 आम चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी। अगर पिछले आम चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो महज एक सर्वे ने बीजेपी को बहुमत दिया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के समाप्त होने के कुछ देर बाद न्यूज चैनलों के जरिए फाइनल एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। वहीं, साल 2019 आम चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत में सत्ता में आई थी। लेकिन एग्जिट पोल में महज एक सर्वे ने बीजेपी को बहुमत दिया था। 

आइये हम आपको बताते हैं कि साल 2014 के आम चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे और वास्‍तविक चुनाव परिणाम क्‍या रहा...

साल 2014 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल:

चैनलबीजेपी+(NDA)कांग्रेस+ (UPA) अन्य
टाइम्स नाउ+ORG  249    148  146
इंडिया टुडे+CICERO   261-283 110-120 150-162
एबीपी न्यूज+नीलसन 281  97  165
सीएनएन-आईबीएन+CSDS270-282 92-102  159-181
इंडिया टीवी+CVoter289  101 153
न्यूज 24+ टुडेज चाणक्य 340 ± 14 70 ± 9133 ± 11

टाइम्स नाउ+ORG के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 249 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, कांग्रेस को 148 सीटें और अन्य को 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। इंडिया टुडे+CICERO के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 261-283 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 110-120 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। 

न्यूज 24+ टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 340 ± 14 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, यूपीए को  70 ± 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। 

साल 2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम  

साल 2014 आम चुनाव के परिणाम 16 मई को घोषित किये गये थे। 336 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सबसे बड़ा दल और 282 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 89 सीटों पर और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर