लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए येचूरी से लेकर जावेद अख्तर तक करेंगे प्रचार

By भाषा | Updated: April 21, 2019 18:29 IST

Open in App

बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने के वास्ते सीताराम येचुरी, डी राजा और सुधारकर रेड्डी जैसे वाम दलों के शीर्ष नेता के साथ-साथ बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर अगले हफ्ते लोकसभा क्षेत्र जाएंगे। बेगूसराय सीट से कुमार भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं।

यहां भाकपा के राज्य मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, येचुरी 23 अप्रैल को बेगूसराय में रैली को संबोधित करेंगे जबकि सुधाकर रेड्डी 23 अप्रैल एवं 24 अप्रैल को रैलियों को संबोधित करेंगे। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा बिहार की पांच दिन की यात्रा पर सोमवार को पटना आ रहे हैं। वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार कुमार के लिए 23 से 26 अप्रैल तक प्रचार करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अख्तर 23 अप्रैल को बेगूसराय में होंगे। इसी बीच, जाने माने अभिनेता प्रकाश राज शनिवार बेगूसराय पहुंचे थे।

राज ने सोशल मीडिया पर 32 साल के भाकपा प्रत्याशी का हाथ पकड़े हुए और रैलियों को संबोधित करते हुए फोटो डाले थे। राज ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ बेगूसराय कन्हैया कुमार के पक्ष में जुट रहा है। मैंने उनके साथ यात्रा की है और मैं लोगों की आंखों में उम्मीद देख सकता हूं।

बदलाव की बयार है। मैं माहौल को महसूस कर सकता हूं... मैं उनके साथ हूं और इसपर मुझे गर्व है।’’ जाने माने अभिनेता राज बेंगलुरु से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वह सोमवार तक कुमार के लिए प्रचार करेंगे।’’ इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस बिहार चुनाव समितिः कन्हैया कुमार के पंख आखिर कौन और क्यों नोच रहा है?

भारतबिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटीः 39 सदस्यीय समिति से बाहर कन्हैया कुमार और पप्पू यादव?, तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति, पीछे हटे राहुल गांधी

भारतसांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से क्यों डर रहे तेजस्वी यादव?, नाराजगी और मंच से बाहर, कोसी-सीमांचल में राजद को झटका देंगे पूर्णिया सांसद!

भारतक्या जनसुराज का दामन थामेंगे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार?, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के रथ पर चढ़ने से रोका

भारतसांसद पप्पू यादव-कन्हैया कुमार को चढ़ने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका, राहुल गांधी के रथ पर नहीं दिखे नेता, फजीहत का सामना, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल