लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कृष्णानगर संसदीय सीट पर भाजपा के लिए गोल दागने के फिराक में कल्याण चौबे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 19:18 IST

भाजपा प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति फुटबाल की तरह है क्योंकि दोनों में टीमें खेलती हैं। नादिया जिले की कृष्णानगर संसदीय सीट पश्चिम बंगाल में भाजपा की उर्वर भूमि है।

Open in App
ठळक मुद्देकृष्णानगर संसदीय सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।चौबे का मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा से है। मोइत्रा मौजूदा विधायक हैं। यहां से माकपा ने कृषि वैज्ञानिक शांतनु झा को टिकट दिया है।

पूर्व भारतीय गोलकीपर कल्याण चौबे जब फुटबाल खेलते थे तो उनका काम था विपक्षी टीम को गोल करने से रोकना पर अब चुनावी समर में उनकी भूमिका पूरी तरह से बदल गई है। अब वह भाजपा के लिए कृष्णानगर संसदीय सीट से गोल दाग़ने की फिराक में हैं।

चौबे(42) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि फुटबॉल मे उनका जो तर्जुबा है, वह उन्हें इस लोकसभा का मैच जीतने में मदद करेगा। वह कहते हैं, ‘‘राजनीति फुटबाल की तरह है क्योंकि दोनों में टीमें खेलती हैं।’’

कृष्णानगर संसदीय सीट पश्चिम बंगाल में भाजपा की उर्वर भूमि

नादिया जिले की कृष्णानगर संसदीय सीट पश्चिम बंगाल में भाजपा की उर्वर भूमि है। यह सीट ऐसी सीटों में शामिल रही है, जहां से भाजपा पहले भी विजय हासिल कर चुकी है। पार्टी ने राज्य की 42 सीटों पर 23 प्रत्याशी उतारे हैं।

चौबे आशन्वित हैं कि लोग उन्हें दिल्ली भेज देंगे क्योंकि वे तृणमूल कांग्रेस के हिंसा को बढ़ावा देने से मुक्ति चाहते हैं। चौबे ने बताया, ‘‘ बीते साल पंचायत चुनाव में लोग जिले में वोट नहीं डाल सके। कई सीटें चुनाव लड़े बिना ही जीत ली गईं और जहां चुनाव हुये, वहां पर लोगों को मतदान केंद्र से लौटा दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मतदान शांतिपूर्ण होता है, तो हम यह सीट तृणमूल के कब्जे से छुड़ाने में सफल हो जायेंगे।’’ टाटा फुटबाल अकादमी से स्नातक चौबे ने 1999 से 2006 के मध्य भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की ओर से खेल चुके हैं।

चौबे गोवा के सालगांवकर एफसी की ओर से भी खेल चुके है। चौबे का मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा से है। मोइत्रा मौजूदा विधायक हैं। यहां से माकपा ने कृषि वैज्ञानिक शांतनु झा को टिकट दिया है। यहां पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019कृष्णनगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीअमित शाहटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट