लाइव न्यूज़ :

गठबंधन वाले आपको लालटेन के युग में ले जाएंगे, हम आपको लालटेन से एलईडी बल्ब की दिशा में ले जा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 16:26 IST

उन्होंने कहा ‘‘एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया था। एक, पाकिस्तान में और दूसरा, गठबबंधन वाले राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां।’’ शाह ने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान रो रहा था, तब कांग्रेस और राजद नेताओं के चेहरे पर मायूसी क्यों थी? जब पाकिस्तान के आतंकवादी मारे गए, तब महामिलावटी गठबंधन वालों के चेहरे क्यों लटक गये?’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश की सुरक्षा, विकास और गरीबों का जीवन स्तर बेहतर करने का काम गठबंधन वाले नहीं, बल्कि मोदी कर सकते हैंः शाहप्रधानमंत्री मोदी ने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली और वह 24 में से 18 घंटे काम करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि देश की सुरक्षा, उसका विकास और गरीबों का जीवन स्तर बेहतर करने का काम गठबंधन वाले नहीं, बल्कि सिर्फ नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं और जनता ने उन्हें जनादेश देने का मन बना लिया है।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘ ये गठबंधन वाले आपको फिर से लालटेन के युग में ले जाएंगे। हम आपको लालटेन से एलईडी बल्ब की दिशा में ले जा रहे हैं। वो आज भी चारा घोटाला की संस्कृति लाना चाहते हैं। हम गौधन सुरक्षा की संस्कृति लाना चाहते हैं।’’

शाह ने जोर दे कर कहा ‘‘बिहार में लालू, राबड़ी के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के आने के बाद बिहार विकास के रास्ते पर है। उन्होंने कहा, ‘‘देश को विकास के रास्ते पर ले जाने, देश के गरीबों का जीवन स्तर उठाने का काम गठबंधन वाले नहीं कर सकते। ये सारे काम सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं।’’

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा ‘‘पुलवामा के हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान को लगा कि मोदी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर दें, इसलिए उसने सीमा पर सेना और टैंक तैनात कर दिए। मोदी ने सेना को आदेश दिया और वायुसेना के लड़ाकू विमान पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके लौट आए।’’

पाकिस्तान में और दूसरा, गठबबंधन वाले राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां

उन्होंने कहा ‘‘एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया था। एक, पाकिस्तान में और दूसरा, गठबबंधन वाले राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां।’’ शाह ने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान रो रहा था, तब कांग्रेस और राजद नेताओं के चेहरे पर मायूसी क्यों थी? जब पाकिस्तान के आतंकवादी मारे गए, तब महामिलावटी गठबंधन वालों के चेहरे क्यों लटक गये?’’

उन्होंने कहा ‘‘हमारी नीति स्पष्ट है, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।’’ शाह ने दावा किया ‘‘उमर अब्दुल्ला कश्मीर में दूसरे प्रधानमंत्री की बात करते हैं। लेकिन जब तक भाजपा के कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है तब तक कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई अलग नहीं कर सकता।’’

भाजपा अध्यक्ष ने जोर दे कर कहा ‘‘देश में 290 से ज्यादा लोकसभा क्षेत्रों का मैंने दौरा किया। देश के अलग अलग हिस्सों में भाषा बदली, पहनावा बदला, खानपान बदला लेकिन एक नारा नहीं बदला। वह नारा है मोदी-मोदी । यह नारा इस बात का प्रमाण है कि 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली और वह 24 में से 18 घंटे काम करते हैं। लेकिन गठबंधन के नेता राहुल गांधी थोड़ी गर्मी बढ़ते ही विदेश चले जाते हैं । शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर मोदी ने सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया।

उन्होंने आठ करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं और बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है । भाजपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के समय पैसों के अभाव में गरीब व्यक्ति का इलाज मुश्किल होता था। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लाकर गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया है।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार में आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट, दूसरा एम्स, मेडिकल कॉलेज देने के साथ ही गैस पाइप लाइन और कई अन्य विकास कार्य किए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनीतीश कुमारशिवहरनरेंद्र मोदीराहुल गांधीतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर