लाइव न्यूज़ :

कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया समेत 10 नजरबंद, सिर्फ मतदान करने की छूट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 16:36 IST

कौशांबी लोकसभा सीट पर 6 मई को मतदान होना है. इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें बाबागंज और कुंडा आती हैं। कुंडा से राजा भैया विधायक हैं और यहां उनका खासा प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि इस बार राजा भैया ने शैलेंद्र कुमार के रूप में अपना प्रत्याशी यहां से उतारा है। जबकि बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को मैदान फिर से मौका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंडा से राजा भैया विधायक हैं और यहां उनका खासा प्रभाव माना जाता है। कौशांबी लोकसभा सीट पर 6 मई को मतदान होना है> इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें बाबागंज और कुंडा आती हैं। 

प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 10 लोगों को जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से ऐन पहले रविवार को नजरबंद करने के आदेश दे दिये।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। राजा भैया को क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान नजरबंद रखा जाएगा।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि प्रतापगढ़ से सटे कौशाम्बी लोकसभा सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राजा भैया और बाबागंज सीट से विधायक विनोद सरोज समेत 10 लोगों को सोमवार को नजरबंद कर दिया गया है। इन लोगों को सिर्फ मतदान करने की छूट दी गयी है।

कौशाम्बी में सोमवार को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ के दो विधानसभा क्षेत्र कुंडा और बाबागंज भी आते हैं। बाहुबली छवि वाले राजा भैया कुंडा से विधायक हैं। वह प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री भी रह चुके हैं। यूपी की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक राजा भैया के खिलाफ यह एक्शन 6 मई को प्रतापगढ़ में होने जा रहे पांचवें चरण के मतदान के तहत लिया गया है। एक नेता के रूप में राजा भैया की छवि बाहुबली की मानी जाती है।

राजा भैया के अलावा 10 प्रभावशाली लोगों को नजरबंद करने का फैसला किया गया है। राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी यह एक्शन लिया गया है। ये सभी नेता सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे। राजा भैया समेत कुंडा के आठ प्रभावशाली लोगों से अशांति फैलने की आशंका के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है।

दरअसल, कौशांबी लोकसभा सीट पर 6 मई को मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें बाबागंज और कुंडा आती हैं। कुंडा से राजा भैया विधायक हैं और यहां उनका खासा प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि इस बार राजा भैया ने शैलेंद्र कुमार के रूप में अपना प्रत्याशी यहां से उतारा है। जबकि बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को मैदान फिर से मौका दिया है। दूसरी तरफ सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गई है और पार्टी ने इंद्रजीत सरोज को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इंद्रजीत सरोज पहले बसपा में ही थे। कांग्रेस ने गिरीश चंद्र पासी को टिकट दिया है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)योगी आदित्यनाथकौशाम्बीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष