लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पंजाब में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा, युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा को भटिंडा से दिया टिकट

By भाषा | Updated: April 20, 2019 21:05 IST

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

Open in App

कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पार्टी की युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा का नाम प्रमुख है जिन्हें भटिंडा से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक भटिंडा से भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा और फिरोजपुर से शेर सिंह गुबाया को टिकट दिया गया है।

गुबाया कुछ हफ्ते पहले अकाली दल से कांग्रेस में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 409 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

वहीं सपा ने उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं। पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं। इससे पहले वो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की केसरी देवी पटेल से है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब