लाइव न्यूज़ :

सिद्धू का ट्वीट, हमें मुजरिम ना यूँ समझना, बड़ा अफसोस होता है, महाबदौलत के अदब से हम यहां तशरीफ़ लाए हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2019 18:47 IST

कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ट्वीट के माध्यम से पंजाब सरकार को घेर रहे हैं।कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्य स्तर पर पार्टी के दिग्गज नेता में उठापटक तेज है।

कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ट्वीट के माध्यम से पंजाब सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्य स्तर पर पार्टी के दिग्गज नेता में उठापटक तेज है। पंजाब में कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच काफी अनबन है। 

नवजोत सिंह सिद्धू  मीडिया से दूर हैं और सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं...

''हमें मुजरिम ना यूं समझना, बड़ा अफसोस होता है,

महाबदौलत के अदब से हम यहां तशरीफ़ लाए हैं,

पलट देते हैं मौजे तूफ़ान अपनी जुर्रत से,

हमने आंधियों में भी चिराग अक्सर जलाए हैं''

हालांकि सवाल ऐसे भी उठ रहे हैं कि इस ट्वीट के जरिए सिद्धू ने किस पर निशाना साधा है? पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू ने ट्वीट किया। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शायराना अंदाज में ट्वीट करना पसंद कर रहे हैं।

एक ओर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की तो वहीं कांग्रेस को मिली बुरी तरह से हार के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। राहुल गांधी कांग्रेस पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, जबकि पार्टी के बाकी नेता उन्हें ऐसा न करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

 वहीं, पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर अपनी ही पार्टी के कटघरे में खड़ा होना पड़ रहा है। फिलहाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद सिद्धू किसी भी तरीके का राजनीतिक बयान नहीं दे रहे। वह मीडिया से दूर हैं और सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप