लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस नेता अहमद पटेल का दावा- मोदी 23 मई को बन जाएंगे एक्स-प्राइम मिनिस्टर

By भाषा | Updated: April 16, 2019 15:42 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात से राज्यसभा सांसद पटेल ने विश्वास जताया कि कांग्रेस गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से ‘‘12 से 15’’ सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने यहां कहा कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा की जायेगी तब नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री बन जायेंगे। पटेल ने कहा कि लोग सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों से ‘‘त्रस्त’’ हैं और इसे लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। 

गुजरात से राज्यसभा सांसद पटेल ने विश्वास जताया कि कांग्रेस गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से ‘‘12 से 15’’ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सोमवार को यहां एक निजी समारोह में भाग ले रहे पटेल ने कहा, ‘‘लोग सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों से परेशान हैं लेकिन भाजपा एक अच्छी तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रही है। 

बहरहाल, लोग इस बार गुमराह होने वाले नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे तब नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री बन जायेंगे।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का ‘‘महागठबंधन’’ आम चुनाव जीतने के बाद अपना प्रधानमंत्री पद का चेहरा चुनेगा। पटेल ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रवाद और आतंकवाद के मुद्दे उठाने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को इन मुद्दों पर कांग्रेस को सलाह देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं ने आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। भाजपा को आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए हमें शिक्षा देने की जरूरत नहीं है। भाजपा आतंकवाद में राजनीति देख सकती है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"