लाइव न्यूज़ :

राजनीति, खेल की तुलना में अलग, गेम परिणाम आपके हाथों में लेकिन पॉलिटिक्स नतीजे लोगों के हाथों मेंः कृष्णा पूनिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2019 18:24 IST

सारदुलपुर से मौजूदा विधायक कृष्णा पूनिया ने 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत हासिल की थी। फिलहाल वह जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ किस्मत आजमा रही हैं। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर छह मई को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव लड़ रहीं कृष्णा पूनिया का कहना है कि राजनीति खेल से अलग है।वह जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ किस्मत आजमा रही हैं।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से अपने साथी ओलंपियन और भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं कृष्णा पूनिया का कहना है कि राजनीति खेल से अलग है और इसमें नतीजे हमेशा ही लोगों के हाथों में होते हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2010 में चक्का फेक (डिस्कस थ्रो) में स्वर्ण पदक विजेता और कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा के लिये खेल में निश्चित घंटों का प्रशिक्षण और राजनीति में 24 घंटे, सातों दिन काम करना बिल्कुल अलग बातें हैं। सारदुलपुर से मौजूदा विधायक पूनिया ने 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत हासिल की थी।

फिलहाल वह जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ किस्मत आजमा रही हैं। इस सीट पर छह मई को मतदान होना है। पूनिया ने कहा, "राजनीति, खेल की तुलना में अलग है। खेल में परिणाम आपके हाथों में होते हैं। इसमें आप खुद को प्रशिक्षित कर सकते हैं और अपनी ताकत का आकलन कर सकते हैं लेकिन राजनीति में ऐसा नहीं हैं क्योंकि इसमें परिणाम लोगों के हाथों में होते हैं और भावनाएं ही सबकुछ होती हैं।"

पूनिया (42) ने कहा, "जब भी मैंने खेलों में देश के लिए पदक और ख्याति प्राप्त की, मुझे एक उच्च स्थान मिला। अब यह एक अलग भावना है। एक राजनीतिज्ञ होने और लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं का ख्याल रखना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।" पूनिया के लिये यह चुनाव एक मुश्किल चुनौती है क्योंकि जिस जयपुर ग्रामीण सीट से वह चुनाव लड़ रही हैं, वहां से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं जिसकी वजह से भाजपा की राष्ट्रवाद की धारणा यहां हावी है।

हालांकि पूनिया को उम्मीद है कि वह विकास के मुद्दों को आगे करके इस धारणा को पीछे धकेल सकती हैं। इसके लिये वह भाजपा पर अपनी "नाकामियों को छिपाने" के लिये सेना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नौकरियां गंवाने, कालाधन वापस लाकर हर किसी के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये डालने के मुद्दे पर नाकामी के चलते लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। हम, लोगों का ध्यान फिर से मूल मुद्दों की ओर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

यहां के लोग मौजूदा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से काफी नाराज हैं। उन्होंने यहां खेल का एक स्टेडियम, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का वादा किया था, लेकिन वह कोई वादा पूरा नहीं कर सके। जयपुर ग्रामीण के लिए सांसद निधि की लगभग 42 प्रतिशत धनराशि समाप्त हो गई है। हम इसपर जवाब चाहते हैं।"

जयपुर ग्रामीण सीट इससे पहले दौसा का हिस्सा थी, जहां से कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट चुनाव लड़ते थे। पिछले दो चुनावों में यहां एक बार कांग्रेस ने और एक बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019जयपुर ग्रामीणकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर