लाइव न्यूज़ :

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, मायावती 23 मई के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगी  

By भाषा | Updated: May 15, 2019 15:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देनसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मायावती पहले भी भाजपा से मिल चुकी हैं व भाजपा को अपना वोट ट्रांसफर करा चुकी हैं।अखिलेश यादव ने सिर्फ यह कहा है कि अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही बनेगा, तब ऐसे में मायावती के प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही कहाँ उठता है।

कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा में पुनः शामिल होने की संभावना से इंकार करते हुए बुधवार को दावा किया कि 23 मई के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा से मिल जाएंगी।

कांग्रेस नेता सिद्दीकी ने यहाँ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर आश्चर्य प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बसपा के सहयोगी दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल ने कभी भी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि वह मायावती के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ यह कहा है कि अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही बनेगा, तब ऐसे में मायावती के प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही कहाँ उठता है। उन्होंने दावा किया कि 23 मई के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा से मिल जायेंगी।

उन्होंने कहा कि मायावती पहले भी भाजपा से मिल चुकी हैं व भाजपा को अपना वोट ट्रांसफर करा चुकी हैं। मायावती पर इस तरह का दबाव बनेगा कि वह भाजपा का हिस्सा बन जायेंगी। जब मायावती भाजपा के साथ चली जायेंगी तो सपा के सामने देश एवं प्रदेश हित में कांग्रेस के साथ आने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रह जायेगा।

सिद्दीकी ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असम्भव नहीं होता। वे पिछले 33 वर्ष से मायावती को जानते हैं। जितना वह उनको जानते हैं, उतना मायावती भी स्वयं को नहीं जानती। वे आज भी मायावती का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बसपा में पुनः शामिल होने की संभावना से इंकार किया।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में हैं तथा मृत्यु के समय तक कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। देश के अधिकांश लोग मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मायावतीबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल