लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस उम्मीदवार की मीटिंग में झड़प, खाने के लिए चली लाठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 18:35 IST

Lok Sabha Election 2019: कहा जा रहा कि लोगों के बीच यह झड़प खाने के लिए हुई जोकि मौके पर बांटा जा रहा था। वीडियो में लोगों भागदौड़ करते और एक-दूसरे पर लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर: कांग्रेस उम्मीदवार की बैठक के दौरान झड़पबांटे जा रहे खाने के लिए आपस में भिड़े लोग, भांजी लाठियां

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रही कांग्रेस की बैठक के दौरान लोगों के बीच झड़प हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो के मुताबिक बिजनौर से कांग्रेस के उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मीटिंग के दौरान लोग आपस में लड़ गए। मामला शनिवार (6 अप्रैल) का बताया जा रहा है।

कहा जा रहा कि लोगों के बीच यह झड़प खाने के लिए हुई जोकि मौके पर बांटा जा रहा था। वीडियो में लोगों को भागदौड़ करते हुए और एक-दूसरे पर लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे हैं। चूंकि वीडियो में असंसदीय भाषा सुनाई दे रही हैं इसलिए हम आपको यह दिखाने में असमर्थ हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 7-8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई चल रही है।

वीडियो में कहीं-कहीं बच्चे भी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। झड़प में कितने लोगों को चोट पहुंची, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुजफ्फरपुरकांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मुजफ्फरनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos