लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि, तीन तलाक चुनावी मुद्दा बनाने से अधिक लाभ नहीं हाेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 18:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देजंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मंगलवार (23 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ। तीन तलाक को लेकर अल्पसंख्यक बंटे हुए हैं। उनकी दुविधा को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दो मुस्लिम चेहरों ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान में तीन तलाक को चुनावी मुद्दा नहीं बनाने का फैसला किया और घरेलू हिंसा एवं समुदाय में महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता जैसे मुद्दों को उठाया।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिनमें दो मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने मुर्शिदाबाद लोक सभा सीट से हुमायूं कबीर और जंगीपुर से माफूजा खातून को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीन तलाक को चुनावी मुद्दा बनाया है, लेकिन कबीर और माफूजा को लगता है कि इसे चुनावी मुद्दा बनाने से अधिक लाभ नहीं होगा।

माकपा से दो बार विधायक रह चुकीं माफूजा ने कहा, ‘‘मेरी चुनाव प्रचार मुहिम में तीन तलाक का मुद्दा नहीं उठाया गया, क्योंकि इस मामले का देशभर में समान प्रभाव नहीं है। देश के अन्य हिस्सों की तुलना में पश्चिम बंगाल में तीन तलाक के पीड़ित कम हैं।’’

बीड़ी मजदूरों की दशा, युवाओं के लिए रोजगार अहम मुद्दे

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मूलभूत सुविधाओं, बीड़ी मजदूरों की दशा, युवाओं के लिए रोजगार और गंगा नदी के किनारों के कटाव जैसे स्थानीय मुद्दों पर बल दिया।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने घरेलू हिंसा और मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को मुद्दा बनाया। कबीर ने भी कहा कि लोगों तक पहुंचने के लिए कई अन्य अहम मुद्दों को उठाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन तलाक को लेकर अल्पसंख्यक बंटे हुए हैं। उनकी दुविधा को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाए, हमने मुस्लिम घरों में बच्चियों के लिए उचित शिक्षा समेत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए प्रचार किया।’’

दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि विपक्ष ने भाजपा को ‘‘हिंदुओं की पार्टी’’ के रूप में पेश किया और वे इस सोच को बदलने की दिशा में काम करेंगे। पूर्व तृणमूल कांग्रेस मंत्री कबीर ने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए भाजपा की ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ छवि बनाई है और पार्टी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है।

जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। 

 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019जंगीपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुर्शिदाबादटीएमसीममता बनर्जीकांग्रेसतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी