लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 13:05 IST

भाजपा ने कई राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव में उतरी भाजपा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा में क्लीन स्वीप कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का परचम लहराया था। लोकसभा चुनाव 2014 में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर कब्जा किया था।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। रुझानों से लगता है कि भाजपा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतों की गिनती जारी है। अभी तक मिले रुझानों में देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। भाजपा ने कई राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव में उतरी भाजपा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा में क्लीन स्वीप कर सकती है।

रुझानों के मुताबिक, दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

2014 लोकसभा चुनाव की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कुछ राज्यों में इतिहास दोहराना चाहती है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने छह राज्यों में विपक्षी दलों का क्लीनस्वीप कर दिया था। इस बार भी भाजपा इन राज्यों की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है, लेकिन कांग्रेस उनके जीत का रथ रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा ने जिन राज्यों में पिछले चुनावों में क्लीन स्वीप किया था, उसमें गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

2009 लोकसभा चुनाव से ही भाजपा की हिमाचल प्रदेश में लगातार शक्ति बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं साल 2009 में भाजपा ने तीन सीटें अपने नाम की थी।

गुजरात की सभी 26 सीटें भाजपा ने जीत ली थी। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 15 सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनाव 2014 में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर कब्जा किया था। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, राजस्थान की सभी 25 सीटें, गोवा की दोनों सीटें, हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर