लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: रामविलास पासवान का दावा, पीएम पद के लिए कोई 'वैकेंसी' नहीं, मोदी सरकार बनना तय

By भाषा | Updated: April 30, 2019 15:56 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पासवान ने जोर दिया कि बिहार में अब तक 19 सीटों और देश में 375 सीटों के लिये मतदान हो चुका है और राजग की जीत तय दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे।

Open in App

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान ने बिहार की 40 सीटों पर राजग की जीत का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिये अभी कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है और 23 मई को परिणाम आने के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में राजग सरकार बनना तय है। 

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा, ‘‘विपक्ष को परेशान नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री पद के लिये अभी कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है और 23 मई को नतीजे आने के बाद नरेन्द्र मोदी शपथ लेंगे और केंद्र में हमारी सरकार का बनना तय है।’’ 

40 की 40 सीट जीतने का दावा

राम विलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा पुख्ता है। दुश्मन घबराया हुआ है, पाकिस्तान घबराया हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान प्रायोजित आतंककवाद के सफाये की बात करते हैं तब कांग्रेस, राजद के लोग मुसलमानों को गुमराह करने का काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रण के साथ काम कर रहे हैं जहां हिन्दू, मुस्लिम, गरीब, अमीर, दलित किसी का कोई भेद नहीं है। पासवान ने जोर दिया कि बिहार में अब तक 19 सीटों और देश में 382 सीटों के लिये मतदान हो चुका है और राजग की जीत तय दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे। 

विपक्ष के गठबंधन पर पासवान का हमला

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सहयोगी दलों को जितना सम्मान देने का काम किया है, उतना कांग्रेस सोच भी नहीं सकती है। पासवान ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन टूटाफूटा हुआ है, बिखरा हुआ है। हमारे समक्ष जातपात, धर्म एवं मजहब का सवाल नहीं है, हमारे लिये राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है, किसान मजदूर का राज कायम होगा, कमाने वाला बना रहेगा, लूटने वाला दूर रहेगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरामविलास पासवाननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर