लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में प्रचार के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 30, 2019 02:52 IST

कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए हाईकमान के नेता तो दूर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष जी.ए. मीर का सारा ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पर ही केंद्रित है. वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा को प्रचार में हाईकमान का पूरा सहयोग मिल रहा है.

Open in App

आगामी 6 मई को लद्दाख में लेह संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है वहां कांग्रेसी उम्मीदवार की परेशानी यह है कि प्रचार करने के लिए वह केंद्रीय तथा स्टार नेताओं की प्रतीक्षा कर रहा है. जबकि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झौंकते हुए नेताओं की लाइन लगा दी है. 

यह सच है कि कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए हाईकमान के नेता तो दूर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष जी.ए. मीर का सारा ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पर ही केंद्रित है. वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा को प्रचार में हाईकमान का पूरा सहयोग मिल रहा है. रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने नोबरा में प्रचार कर लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की. उन्होंने क्षेत्र में काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया. रैना ने सभी मोर्चे के प्रभारी मुनीश शर्मा के साथ प्रचार किया. इस दौरान लद्दाख को विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों का भी हवाला दिया गया. 

लद्दाख संसदीय सीट पर कामयाबी हासिल करने के लिए प्रचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा लेह के साथ कारिगल जिले में भी पूरा जोर लगा रही है. प्रदेश भाजपा के नेताओं ने लद्दाख में एक दर्जन से अधिक चुनावी कार्यक्र मों में हिस्सा लेकर पार्टी की सफलता के लिए लोगों से समर्थन हासिल करने की कोशिश की. 

प्रचार के लिए बचे छह दिनों में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी प्रचार करने आएंगे. भाजपा ने एक मई को लद्दाख में नकवी की रैली को कामयाब बनाकर जिले के लोगों को संदेश देने की तैयारी की है. रविंद्र रैना ने  बताया कि भाजपा जम्मू की दो संसदीय सीटों के साथ लद्दाख में भी मजबूत है. क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है. लेह व कारिगल जिलों में लोग केंद्र सरकार के तेज विकास से प्रभावित हैं. संसदीय क्षेत्र के हर कौने तक मोदी सरकार के तेज विकास का संदेश पहुंचाया जा रहा है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर