लाइव न्यूज़ :

बीजेपी उम्मीदवार बोली- गुंडों से बड़ी गुंडी बन जाऊंगी, सपा नेता ने कहा- हमने तो शरीफी का सर्टिफिकेट ही नहीं दिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 28, 2019 12:34 IST

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए बंदायूं से बीजेपी के टिकट पर लड़ने वाली संघमित्रा मौर्या ने एक जनसभा में कहा कि अगर किसी ने आकर लोगों के साथ दादागिरी और गुंडागर्दी करने की कोशिश की तो वह गुंडों से बड़ी गुंडी बन जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी ने जनसभा में कहा- गुंडों से बड़ी गुंडी बन जाऊंगी'बंदायूं से बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्या ने लोगों के मान-सम्मान से खेले जाने पर गुंडी बनने की बात कही।

Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश की बंदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार संघमित्रा मौर्या ने एक जनसभा में कहा कि अगर मान-सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ किया गया तो वह गुंडों से भी बड़ी गुंडी बन जाएंगी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''अपना आशीर्वाद दीजिए.. और अन्य लोगों का भी आशीर्वाद अपनी इस बेटी को लाइये.. और अगर आपके बीच में कोई दादागिरी करने आता है.. गुंडागर्दी कराने आता है तो उससे भी आप मत डरिएगा.. क्योंकि उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा मौर्या बन जाएगी.. अगर किसी ने यहां पर मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो ये संघमित्रा मौर्या उससे भी बड़ी गुंडी बन जाएगी।''

बता दें कि संघमित्रा मौर्या यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हैं। बुधवार को उन्होंने यूपी के गुन्नौर और बबराला में जनसभाएं कर कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। 

गुंडी वाले बयान के कारण संघमित्रा विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने संघमित्रा के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, ''भई हमने तो आपको शरीफी का सर्टिफिकेट दिया नहीं है.. और आपके पास सर्टिफिकेट गुंडी का है तो आप गुंडी ही रहोगे।''

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बंदायूं सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। 

संघमित्रा के बयान पर प्रशासन ने कड़ाई बरती है। एसडीएम ओमवीर ने कहा कि वह वीडियो मंगाया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर