लाइव न्यूज़ :

चुनावी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए व्यापक सुधारों की दरकार: अन्ना हजारे

By भाषा | Updated: April 20, 2019 14:39 IST

Open in App

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने देश में चुनाव संबंधी भ्रष्टाचार खत्म करने और तंत्र की सफाई के लिए व्यापक स्तर पर चुनाव सुधारों का आह्वान किया है। अब 81 वर्ष के हो चुके इस सामाजिक कार्यकर्ता खेद व्यक्त करते हुये कहा कि मतदाताओं में जागरूकता की कमी है और राजनीतिक दलों का उद्देश्य किसी भी तरीके से चुनाव जीतना होता है, जिससे राजनीति निचले स्तर पर आ जाती है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति जारी रही तो उन्हें देश का कोई सुनहरा भविष्य नजर नहीं आता। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले स्थित अपने पैतृक गांव में पीटीआई-भाषा से बात करते हुये हजारे ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के खंभों में से एक है। उन्होंने सवाल करते हुये कहा, ‘‘लेकिन चुनाव के दौरान विभिन्न स्थानों से नकदी की जब्ती की रिपोर्टों को देखते हुए किसी को आश्चर्य हो सकता है कि मतदाता वोट डालने के लिए रूपये क्यों लेता है।’’

हजारे ने महसूस किया है कि राजनीतिक दलों के येन-केन प्रकारेण सत्ता में आने की कोशिशों से राजनीति का अपराधीकरण हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘संसद और राज्य विधानसभाओं की पवित्रता खतरे में आ गई हैं।’’ अन्ना हजारे ने कहा कि वह भारत के संविधान में विश्वास रखते हैं जिसमें चुनाव चिह्न और राजनीतिक दलों का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जो 25 साल की उम्र से अधिक का है, चुनाव लड़ सकता है। पिछले छह सालों से मैं चुनाव चिह्न हटाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) से पत्राचार कर रहा हूं। भारत का संविधान केवल व्यक्तिगत मान्यता प्रदान करता है।’’

गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा कि वोट मांगने के लिए शहीदों के बलिदान का इस्तेमाल करना दुखद था। उन्होंने बताया, ‘‘जब सत्ता में आने के लिए कुछ भी करने की प्रवृत्ति होती है, तो इस तरह का कुछ दुरूपयोग देखने को मिलता है और मतदाता सो रहे होते हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई मुद्दों पर लिखे गये अपने 32 पत्रों में किसी का जवाब नहीं मिलने को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा हाल में नियुक्त लोकपाल उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। हजारे ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं आश्वस्त हूं कि इससे भ्रष्ट गतिविधियों पर रोक लगेगी।’’ उन्होंने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में 23 अप्रैल को अहमदनगर में मतदान करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘मैं सही उम्मीदवार को वोट दूंगा या नोटा (इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाऊंगा।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअन्ना हजारेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो