लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी रखने का लगाया आरोप, शिकायत की दर्ज

By भाषा | Updated: April 26, 2019 16:41 IST

लोकसभा चुनाव 2019: क्रिकेट से सियासत में आए गंभीर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

Open in App

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है। 

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।’’ 

आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

दिल्ली से सबसे अमीर उम्मीदवार हैं गौतम गंभीर

लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये मूल्य की है। क्रिकेट से सियासत में आए गंभीर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीगौतम गंभीरपूर्वी दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल