लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result: इंडिया गठबंधन ने 295 से ज़्यादा सीटें जीतने का दावा किया, मतगणना के दिन की रणनीति पर चर्चा की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 18:08 IST

Exit Poll 2024 LIVE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा कियादावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी।कहा गया कि 4 जून को INDIA गठबंधन अपने दम पर मज़बूत सरकार बना रहा है

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद ये कहा गया कि 4 जून को INDIA गठबंधन अपने दम पर मज़बूत सरकार बना रहा है।

INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है। उन्होंने ये भी कहा कि INDIA गठबंधन की 295+ सीट आ रही है। खड़गे ने कहा कि ह सरकारी नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।"

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।"

सातवें चरण के मतदान संपन्न होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां चरण समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं..."

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एग्जिट पोल्सBJPकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर