लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद दानिश अली हुए कोरोना संक्रमित, कल संसद की कार्यवाही में लिया था हिस्सा

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 15:34 IST

भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच बसपा सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने आज इसकी जानकारी दी। वे कल संसद भी पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमरोहा से सांसद बसपा के कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित, ले चुके थे वैक्सीन की सभी डोज।दानिश अली ने मंगलवार ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।दानिश अली ने बताया है कि उन्होंने सोमवार को संसद की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया था।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दानिश अली का संक्रमित होना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि उन्होंने सोमवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया था।

दानिश अली ने ट्वीट कर कहा कि जो भी उनके संपर्क में हाल-फिलहाल में आए हों, वे अपना टेस्ट करा लें। दानिश अली ने ट्वीट किया, 'टीके के पूरे डोज लेने के बावजूद आज मैं कोरोना संक्रमित हो पाया गया हूं। मैंने कल संसद की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया था। मेरी गुजारिश है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों वे अपना टेस्ट करा लें और खुद को पृथक कर लें। मुझमें हल्के लक्षण हैं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगा।'

दानिश अली का संक्रमित होना उस समय सामने आया है जब देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में ओमीक्रोन के कुल केस 200 के पार चले गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले मुंबई और दिल्ली से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों जगह 54-54 केस अभी तक सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार को ओडिशा में भी दो केस मिले। इस तरह ओडिशा भारत का 13वां राज्य बन गया जहां से ओमीक्रोन के मामले मिले हैं।

ओमीक्रोन के भारत में मिले कुल मामलों में 77 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत के जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक ओमीक्रोन के केस सामने आए हैं, उसमें महाराष्ट्र और दिल्ली के साथ तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14), उत्तर प्रदेश (2), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1), पश्चिम बंगाल (1) शामिल हैं।

वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले भी आए हैं जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 453 और मरीजों की भी मौत कोरोना से हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससंसद शीतकालीन सत्रबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लोकसभा संसद बिलओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत