लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha: निचले सदन में 713 निजी विधेयक लंबित, जारी लोकसभा बुलेटिन में खुलासा, देखें क्या-क्या है मसले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2023 17:16 IST

Lok Sabha: कई विधेयक जून, 2019 में पेश किए गए थे, जब संसदीय चुनावों के बाद वर्तमान लोकसभा का गठन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किया गया था। निजी विधेयक वे होते हैं जो सांसदों द्वारा अपनी व्यक्तिगत क्षमता के तहत पेश किए जाते हैं।सरकार का पक्ष एवं मत रखता है और संबंधित सदस्य से इसे वापस लेने का अनुरोध करता है।

नई दिल्लीः लोकसभा में विभिन्न सदस्यों से द्वारा पेश किए गए 700 से अधिक निजी विधेयक लंबित हैं। लंबित विधेयकों में से कई दंड प्रावधानों और चुनावी कानूनों में संशोधन से संबंधित हैं। इनमें से कई विधेयक जून, 2019 में पेश किए गए थे, जब संसदीय चुनावों के बाद वर्तमान लोकसभा का गठन किया गया था।

कुछ को इस साल अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किया गया था। निजी विधेयक वे होते हैं जो सांसदों द्वारा अपनी व्यक्तिगत क्षमता के तहत पेश किए जाते हैं। शुक्रवार को जारी लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, निचले सदन में 713 ऐसे विधेयक लंबित हैं।

ये विधेयक समान नागरिक संहिता लाने, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन, कृषि, मौजूदा आपराधिक तथा चुनावी कानूनों में संशोधन और संवैधानिक प्रावधानों में बदलाव जैसे मुद्दों से संबंधित हैं। एक बार जब किसी निजी विधेयक पर बहस समाप्त हो जाती है, तो संबंधित मंत्री उसमें हस्तक्षेप करते हुए सरकार का पक्ष एवं मत रखता है और संबंधित सदस्य से इसे वापस लेने का अनुरोध करता है। 

टॅग्स :संसदभारत सरकारसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब