लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः मार्कंडेय काटजू ने मजदूरों की तकलीफ की कही बात, तो पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा- युद्ध में जनरल जानता है कई जानें जाएंगी, फिर भी अपना कर्तव्य निभाता है

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 10:21 IST

कोरोना वायरस विश्व के 203 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 8.58 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस वायरस के प्रकोप से 42156 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से बात की, जोकि एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं।इस दौरान पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि एक युद्ध में एक जनरल जानता है कि कई जानें जाएंगी, फिर भी वह अपना कर्तव्य निभाता है।   

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया। इस दौरान जरूरी सामग्री के लिए ही अनुमति दी जा रही है। लॉकडाउन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के बड़े शहरों से लोगों का पलायन देखने को मिला। इस पर पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने एक पूर्व सेना के अफसर से बातचीत की, जिसको उन्होंने ट्वीट कर लोगों को बताया है। 

दरअसल, मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से बात की, जोकि एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का आदेश दिया, जिसकी वजह से प्रवासी श्रमिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पूर्व सैन्य अधिकारी ने जवाब दिया कि एक युद्ध में एक जनरल जानता है कि कई जानें जाएंगी, फिर भी वह अपना कर्तव्य निभाता है।    आपको बता दें, देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसके चलते लोग अपने गांव के लिए पैदल ही सड़कों पर निकल लिए, जिसके बाद राज्य सरकारों ने उन्हें अपने गंतव्यस्थल तक पहुंचाने के लिए बसें चलवाईं। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जाई उड़ती दिखाई दीं। पीएम मोदी लगातार लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे जहां हैं वहीं रहें। बाहर निकलने से बचें, जिससे कोरोना जैसी गंभीर बीमारी पर काबू पाया जा सके। 

वहीं, कोरोना वायरस विश्व के 203 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 8.58 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस वायरस के प्रकोप से 42156 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 73 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 4373 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 24 हजार मामले अमेरिका में आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1397 हो गई है। इस वायरस से भारत में 35 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमार्कंडेय काटजूनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"