लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दोस्त को सूटकेस में बंद कर घर ले जाने की कोशिश करता किशोर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: April 12, 2020 22:36 IST

अपार्ट में अपने दोस्त को लाना चाहता था एक युवक, परमीशन नहीं मिली तो उसने अजीब तरीका अपनाया। दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसाने की कोशिश की लेकिन उसकी यह करतूत पकड़ी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलुरु शहर के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक किशोर छात्र को अपने दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपार्टमेंट असोशिएशन ने दोस्त को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उस छात्र ने यह अजीब तरीका अपनाया।

मंगलुरु शहर के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक किशोर छात्र को अपने दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपार्टमेंट असोशिएशन ने दोस्त को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उस छात्र ने यह अजीब तरीका अपनाया।

हालांकि सूटकेस में हो रही हरकत से संदेह होने के बाद उसका यह प्रयास विफल हो गया और वह पकड़ा गया।

परिसर के लोगों ने उसे वहीं सूटकेस खोलने को कहा और उसके दोस्त को सूटकेस से बाहर निकलते देखकर लोग चौंक गए।

लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में दोनों छात्रों के माता-पिता को थाने बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटकलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे