लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगी सीमा पर नशीले पदार्थों, जाली मुद्रा और मवेशियों की तस्करी जारी

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:02 IST

देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। केवल जरूरी सामान ही कोई खरीद सकता है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश सरहद पर तस्करी जारी है। जवानों ने इस दौरान 328 मवेशियों को पकड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च से 14 मार्च के लिए लागू हुआ था। लॉकडाउन का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हुआ है। पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा से हेरोइन की तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन से कई कारोबार थम गए हैं लेकिन बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगी सीमा पर नशीले पदार्थों और जाली मुद्रा की तस्करी निर्बाध जारी है।

हालांकि, इसमें कुछ कमी जरूर आयी है। जब्ती और गिरफ्तारी (एक जनवरी-24 मार्च तथा 25 मार्च-12 अप्रैल के बीच) आंकड़ों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाया है कि दोनों सीमाओं पर इस तरह की गतिविधियां जारी है। इस कारण से जवानों को और चौकस रहने को कहा गया है।

देश में लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च से 14 मार्च के लिए लागू हुआ था। लॉकडाउन का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हुआ है। पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा से हेरोइन की तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। दोनों तुलनात्मक अवधि में नशीले पदार्थ की जब्ती घटकर 97 किलोग्राम से 18 किलोग्राम हो गयी।

इसी तरह, बांग्लादेश से लगी सीमा के पास बीएसएफ के जवानों ने इस दौरान 328 मवेशियों को पकड़ा। जबकि, लॉकडाउन से पहले वाली अवधि में 20,637 मवेशियों को पकड़ा गया। लॉकडाउन के समय और उससे पहले की अवधि में तुलना करने पर यह आंकड़ा करीब 21 गुना कम है।

बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बल ने सीमा पर होने वाले सभी अपराध के खिलाफ चौकसी के लिए निर्देश जारी किया है। लॉकडाउन के दौरान जब्ती की संख्या घटी है, लेकिन खासकर बांग्लादेश सीमा पर ऐसी घटनाएं तकरीबन हर दिन होती है। हम हर समय दोनों सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

आंकड़ों से पता चलता है कि तुलनात्मक अवधि में फेंसीडिल कफ सिरप की जब्ती करीब तीन गुना कम हो गयी। बांग्लादेश में नशीले पदार्थ के रूप में इस कफ सिरप का इस्तेमाल होता है। मूल्यों के हिसाब से जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी भी बांग्लादेश सीमा पर तीन गुना कम हो गयी है। याबा टैबलेट की जब्ती भी करीब 17 गुना कम हुई है । लॉकडाउन के दौरान इसकी 9710 गोलियां जब्त की गयी जबकि उससे पहले के दिनों में 4.8 लाख गोलियां जब्त की गयी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबांग्लादेशपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"