लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: कश्मीर में 36वें दिन प्रतिबंध जारी, प्रशासन सख्त, मुख्य सड़क बंद, कई स्थानों पर बैरियर, केवल वैध पास से आवाजाही

By भाषा | Updated: April 23, 2020 13:50 IST

देश भऱ में लॉकडाउन जारी है। 3 मई तक यह जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में लगातार 36वें दिन भी कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध है। जरूरी सामान के लिए वैझ पास जारी किया गया है। शहर में कई जगह बैरियर लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंध के उल्लंघन के मद्देनजर अधिकारी लॉकडाउन को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। लॉकडाउन सुनिश्चित करने के लिए घाटी में घोषित संक्रमण प्रभावित क्षेत्र या रेड जोन को सील कर दिया गया है।

श्रीनगरः कश्मीर में बृहस्पतिवार को लगातार 36वें दिन भी कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध जारी रहे जबकि कुछ स्थानों पर प्रतिबंध के उल्लंघन के मद्देनजर अधिकारी लॉकडाउन को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने घाटी में अधिकांश स्थानों पर मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है और लॉकडाउन में लोगों की अनावश्यक आवाजाही की जांच करने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। प्रशासन ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों सहित आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है और केवल वैध आवाजाही पास वाले व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति है।

लॉकडाउन सुनिश्चित करने के लिए घाटी में घोषित संक्रमण प्रभावित क्षेत्र या रेड जोन को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के बाजार बंद हैं और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से नदारद हैं। केवल फार्मेसी और राशन की दुकानें खुली हुई हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश भर में लॉकडाउन की घोषणा की थी जबकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 22 मार्च से 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन लागू कर दिया था। हालांकि इसके पहले 19 मार्च को घाटी के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए थे।

घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद यह उपाय किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कुछ स्थानों पर हो रहे उल्लंघन के मद्देनजर लॉकडाउन को मजबूत करने के लिए प्रशासन महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर विचार कर रहा है।

श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि शहर में लॉकडाउन को और प्रभावी करने के लिए आने वाले दिनों में नगर प्रशासन कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के बारे में लगातार जानकारी और तस्वीरें मिल रही हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारतीय सेनासीआरपीएफअमित शाहगिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब