लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पाबंदियों में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:50 IST

Open in App

चेन्नई, पांच जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील देते हुए राज्य में लॉकडाउन को एक और सप्ताह बढाते हुए 14 जून तक जारी रखने की शनिवार को घोषणा की।

उन्होंने आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को फिर से खोलने और सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर से शुरू किये जाने की अनुमति देने के साथ ही कुछ पाबंदियों में ढील दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर राज्य में अब कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर और नीलगिरी समेत 11 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इसलिए ऐसे क्षेत्रों में राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पाबंदियों में कम छूट दी जायेगी।

राज्यभर में सब्जी की दुकानें, मांस और मछली के स्टाल, फूल बेचने वाले और फुटपाथ फेरीवालों को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक काम करने की अनुमति होगी और मछली बाजार और बूचड़खाने केवल थोक व्यापार के लिए खुले रहेंगे।

सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम फिर से शुरू करेंगे और उप रजिस्ट्रार कार्यालय केवल 50 प्रतिशत तक ‘टोकन’ जारी करके पंजीकरण कार्य को सीमित करेगा और माचिस निर्माण उद्योग 50 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम कर सकते है।

चिकित्सा सहित कुछ आवश्यक विभागों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालय पिछले महीने से बंद थे।

कोयंबटूर, तिरुपुर, सेलम, करूर और इरोड जैसे शहरों में निर्यात इकाइयां और कच्चा माल बनाने वाली इकाइयां 10 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम कर सकती हैं।

तिरुपुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नगापट्टिनम, और मयिलादुथुरै नौ अन्य जिले हैं जहां तुलनात्मक रूप से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

पाबंदियों में दी गई ये सभी नई छूट सात जून से लागू होंगी और ये सभी गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किये जाने के निर्देश दिये गये है।

शुक्रवार को प्रतिबंध बढ़ाने पर सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद, स्टालिन ने कहा कि जिला प्रशासन से ई-पास पर्वतीय पर्यटक स्थलों नीलगिरी, कोडैकनाल और यरकौड के लिए आवश्यक है।

राज्य में पिछली बार लॉकडाउन की अवधि को सात जून तक बढाया गया था और उस समय पाबंदियों में कोई छूट नहीं दी गई थी।

तमिलनाडु में कुछ छूटों के साथ 10 मई को दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था और इसके बाद इसे एक और सप्ताह 31 मई तक बढ़ाया गया और छूट वापस ले ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग