लाइव न्यूज़ :

एजल में लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:59 IST

Open in App

एजल, 11 जून मिजोरम के एजल में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभिन्न विभागों की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ आर ललथंगलियाना ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एजल में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक डा जेडआर थियामसांगा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एजल में मौजूदा लॉकडाउन की अवधि 14 जून को समाप्त होनी थी।

इस बीच एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पर राज्य कार्यकारी समिति जरूरत के हिसाब से नये दिशानिर्देश तैयार करेगी। बयान में कहा गया है कि बैठक में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लालजावमी के अनुसार शुक्रवार तक 18-44 आयु वर्ग के 37,295 लाभार्थियों सहित 2,85,073 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2,85,073 लाभार्थियों में से 52,956 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 210 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,743 पर पहुंच गई। राज्य में 200 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11,304 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,378 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर