लाइव न्यूज़ :

सुबह आंख खुली तो दरवाजे पर थी पुलिस, हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, वीडियो शेयर कर नेता ने दी जानकारी

By गुणातीत ओझा | Updated: May 17, 2020 14:51 IST

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘‘प्रवासी मजदूरों की मदद’’ करने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘‘प्रवासी मजदूरों की मदद’’ करने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने कहा- दिल्ली पुलिस द्वारा अनिल चौधरी को डिटेन कर लिया गया है, हम सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा करते है।

नई दिल्ली।दिल्लीकांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘‘प्रवासी मजदूरों की मदद’’ करने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस आज सुबह नई दिल्ली के अशोक नगर पुलिस थाने से मेरे घर आई। पुलिस ने मुझे बताया कि मुझे हिरासत में लिया जा रहा है लेकिन इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई।’’ कुमार ने बताया कि पुलिस उनसे पूछती रही कि क्या वह शनिवार को गाजीपुर सीमा पर गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस भूखे प्रवासी मजदूरों की मदद कर रही है इसलिए मैं कल गाजीपुर सीमा पर गया था। लोग इन सरकारों को नहीं बख्शेंगे जो प्रवासी मजूदरों की मदद करने के लिए हमें हिरासत में ले रही है।’’ हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार से केवल पूछताछ की गई और घर में रहने के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इलाके में गश्त कर रहे थे जब हमें कुछ प्रवासी श्रमिकों से मालूम चला कि अनिल कुमार ने उन्हें उनके पैतृक स्थान जाने में मदद करने का आश्वासन दिया था। इसलिए हमने उनसे घर में रहने और बाहर न निकलने का अनुरोध किया।’’

अनिल कुमार ने वीडियो शेयर कर कहा, “नमस्कार मैं चौधरी अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। आज जैसे ही मैं सोकर उठा तो मेरे घर पर हमारे एरिया के एसएचओ पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुझे डिटेन किया गया है। मैं घर से बाहर नहीं जा सकता हूं। मुझे नहीं मालूम क्यों? लेकिन अगर मुझे जानकारी देंगे तो फिर आपको भी बताऊंगा क्यों?”

वहीं अनिल चौधरी को हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर आपत्ति जाहिर की और सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद में पूरी तरह विफल साबित हुई, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष उनकी मदद के लिए दिन रात लगे हुए हैं, आज दिल्ली पुलिस द्वारा अनिल चौधरी को डिटेन कर लिया गया है, हम सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा करते है।

टॅग्स :कांग्रेसदिल्लीदिल्ली पुलिसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?