लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लिया फैसला, प्रदेश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रखने का किया ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: April 11, 2020 19:47 IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने लोगों से धार्मिक परंपराएं घरों में ही करने की अपील भी की है

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए आर्थिक मदद की मांग भी की।ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस दौरान ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की।

महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की।

द लाइव मिंट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने लोगों से धार्मिक परंपराएं घरों में ही करने की अपील भी की है।

बता दें कि पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज शाम में कहा था कि पीएम मोदी को लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के लिए धन्यवाद, यह देश की जरूरत है। 

ममता बनर्जी से पहले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के साथ राज्यों की मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घर पर ही रहें और जब बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा और यह 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। राज्य इस कठिन समय में भी देश को रास्ता दिखाएगा।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट