लाइव न्यूज़ :

स्थानीय उद्यमियों ने बेरीनाग चाय को पुनर्जीवित किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:01 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 12 नवंबर अपने विशिष्ट स्वाद और सुगंध के कारण 1960 के दशक तक लंदन, कोलकाता और चीन के चाय बाजारों पर राज करने वाली बेरीनाग चाय को युवा उद्यमियों के एक समूह ने पुनर्जीवित कर दिया है ।

एक अधिकारी ने कहा कि उद्यमियों ने जिले के बेरीनाग उप-मंडल में 8.7 हेक्टेयर निजी भूमि पर एक सहकारी संस्था के माध्यम से बेरीनाग चाय की पौध लगाई और एक वर्ष में लगभग 3500 किलोग्राम चाय की पत्ती उगाई ।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर चाय ब्रांड के पैकेट लांच करने वाले जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने कहा, ‘' यह एक अच्छी पहल है कि कुछ युवा उद्यमियों ने इस चाय ब्रांड को पुनर्जीवित किया है जिसने 1900 से 1964 तक लंदन, कोलकाता और चीन के चाय बाजारों पर राज किया था ।'’

इस ब्रांड को पुनर्जीवित करने वाली बेरीनाग के पांखू गांव में स्थित ‘पर्वतीय चे उत्पादक स्वयक्ता सहकारी समिति’ के अध्यक्ष विनोद कार्की ने बताया, '‘ हमने शुरुआत के लिए बाज़ार में आधे किलो के पैकेट लॉन्च किए हैं और खरीददारों की पसंद के आधार पर हम इसके उत्पादन और पैकेजिंग दोनों का विस्तार करेंगे।’’

उन्होंने कहा, "अगर लोग इस चाय को खरीदते हैं तो हमारी अगले साल तक 15,000 किलोग्राम बेरीनाग चाय की पत्तियों का उत्पादन करने की योजना होगी ।'’

कार्की ने बताया कि केंद्र की एमएसएमई योजना के तहत बैंकों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के बाद इसका उत्पादन शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान चाय की पत्तियों का उत्पादन करने के लिए अपनी जमीन देने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनकी अन्य फसलें जंगली जानवरों द्वारा नष्ट की जा रही हैं ।

क्षेत्र के छह गांवों ने अब तक चाय उत्पादन के लिए अपनी जमीन दी है और निकट भविष्य में कुछ और गांव आगे आ सकते हैं।

चाय बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘'यह राज्य की पहली सहकारी समिति है जिसने राज्य में चाय की पत्तियों का उत्पादन शुरू किया है।'’

बेरीनाग चाय आसानी से किसी भी नीलामी में 1500 से 2000 प्रति किलोग्राम की कीमत प्राप्त कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी