लाइव न्यूज़ :

असम: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को कोर्ट से मिली जमानत, कल हो सकते हैं रिहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2022 15:59 IST

असम के बारपेटा जिले की एक स्थानीय अदालत ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को एक महिला पुलिसकर्मी पर कथित हमले के मामले में जमानत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी के वकील अंगसुमन बोरा ने बताया कि कुछ औपचारिकताओं के कारण जिग्नेश मेवानी को 30 अप्रैल को रिहा किए जाने की उम्मीद है।जिग्नेश मेवानी गुजरात के निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने पिछले साल ही कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था।

गुवाहाटी: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को असम के बारपेटा जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक महिला पुलिसकर्मी पर कथित हमले के मामले में जमानत दे दी है। मेवानी के वकील अंगसुमन बोरा ने समाचार एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ औपचारिकताओं के कारण जिग्नेश मेवानी को 30 अप्रैल को रिहा किए जाने की उम्मीद है।

बताते चलें कि असम पुलिस के मुताबिक मेवानी पर आरोप है कि उन्होंने लोक सेवक के साथ दुर्व्यवहार किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें (महिला पुलिस अधिकारी) अनुचित तरीके से छुआ। मामले की अभी जांच चल रही है। जिग्नेश मेवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और गाने), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिग्नेश मेवानी गुजरात के निर्दलीय विधायक हैं। हालांकि, उन्होंने पिछले साल ही कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। वहीं, मेवानी की गिरफ्तार के बाद असम के कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने बुधवार को तत्काल रिहाई और बारपेटा में एक महिला पुलिस अधिकारी पर कथित हमले के मामले में उनके खिलाफ दर्ज मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी। 

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीअसमकोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी