लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनाव एक दिसंबर को

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 नवंबर तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए चुनाव एक दिसंबर को होंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त सी. पार्थसारथी ने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलों के विचार जानने, कोविड-19 महामारी पर स्वास्थ्य विभाग का विचार और अन्य संबंधित मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतपत्र के जरिए मतदान कराने का फैसला लिया गया है।

फिलहाल टीआरएस शासित 150 सदस्यीय जीएचएमसी के लिए मतदान एक दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है।

मतदान के लिए नामांकन बुधवार से स्वीकार किए जाएंगे और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 नवंबर को होगी और 22 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

जरुरत होने पर तीन दिसंबर को पुन:मतदान और मतगणना अगले दिन चार दिसंबर को होगी।

वर्तमान स्थानीय निकाय का कार्यकाल 10, फरवरी 2021 तक है।

पार्थसारथी ने बताया कि राज्य सरकार ने 2016 के चुनावों में लागू आरक्षण को इस बार भी जारी रखने का फैसला लिया है।

मेयर का पद महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर