लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनावः LJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए कहां से किसको दिया टिकट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 18:30 IST

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने बुधवार (13 नवंबर) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने जरमुंडी से बीरेंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने बुधवार (13 नवंबर) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने जरमुंडी से बीरेंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है। बता दें, एलजेपी विधानसभा चुनाव में 81 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीरेंद्र सिंह के अलावा एलजेपी ने बरका गांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्रनाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मोहम्मद नईम अंसारी को मैदान में उतारा है।  वहीं बीते दिन एलजेरी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बीजेपी के साथ गठबंधन का प्रयास सफल नहीं होने के बाद पार्टी ने यह घोषणा की। एलजेपी ने चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा। 

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होंगे। पासवान ने कहा ति पार्टी की राज्य इकाई ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। तय किया गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी। 

लोजपा हालांकि बीजेपी के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भगवा दल ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं की। बीजेपी नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है। बीजेपी और एलजेपी बिहार में गठबंधन सहयोगी हैं। पासवान ने कहा कि उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से गठबंधन की पेशकश की लेकिन उनका जवाब मिलने के बाद अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019झारखंड विधानसभा चुनाव 2019लोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष