लाइव न्यूज़ :

सामने आई सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची, जगन रेड्डी शीर्ष पर, जानें सबसे कम घोषित संपत्ति वाले सीएम के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 13, 2023 17:12 IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की कुल संपत्ति है।रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं, केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की कुल संपत्ति है।

एडीआर ने कहा कि विश्लेषण किए गए 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपये है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। 

एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

टॅग्स :ADRममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतसाल 2024-25 में राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने वाले चंदे में 161% की भारी वृद्धि, BJP का हिस्सा 91% से ज़्यादा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"