लाइव न्यूज़ :

आजादी के बाद से अब तक ये 18 नेता बने हैं कांग्रेस अध्यक्ष, इनमें से गांधी परिवार से नहीं थे 14 नेता

By सुमित राय | Updated: August 24, 2020 12:56 IST

देश की आजादी के बाद से अब तक 18 नेता कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, जिनमें से 13 नेता गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं।सोनिया गांधी ने साल 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।इस दौरान कांग्रेस 2004 और 2009 में 10 सालों तक केंद्र की सत्ता में रही।

कांग्रेस नेतृत्व के भविष्य को लेकर सभी की नजरें कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर लगी हुई हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए चल रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ऐसे है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है।

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक 18 नेताओं को अध्यक्ष बनाया है, जिनमें से सिर्फ 5 लोग ही गांधी-नेहरू परिवार से रहे हैं, जबकि 13 नेता गांधी परिवार से बाहर के रहे हैं। 73 साल में गांधी-नेहरू परिवार के 5 सदस्य 38 साल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा लंबे समय तक सोनिया गांधी इस पद पर रही हैं।

आजादी के बाद से अब तक ये नेता रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

आचार्य कृपलानी: साल 1947 में जब देश आजाद हुआ तब कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य कृपलानी थे।

पट्टाभि सीतारमैया: आजादी के बाद साल 1948 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ और अधिवेशन में पट्टाभि सीतारमैया को पार्टी अध्‍यक्ष चुना गया, जो साल 1950 तक पार्टी अध्‍यक्ष रहे।

पुरुषोत्तम दास टंडन: साल 1950 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पुरुषोत्तम दास टंडन ने आचार्य कृपलानी को पछाड़कर इस पद पर काबिज हुए, लेकिन 1951 में उन्होंने इस्‍तीफा दे दिया।

जवाहरलाल नेहरू: जवाहरलाल नेहरू ने गांधी-नेहरू परिवार के पहले सदस्य थे, जिन्होंने आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहते समय पांच साल तक इस पद पर रहे।

उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर: जवाहरलाल नेहरू के बाद उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे और 1955 से 1959 तक इस पद पर रहे।

इंदिरा गांधी दो बार कांग्रेस अध्यक्ष रही थीं। (फाइल फोटो)

इंदिरा गांधी: इंदिरा गांधी पहली बार साल 1959 में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद साल 1978 में भी इंदिरा गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था और प्रधानमंत्री रहते हुए पांच साल तक इस पद पर रही थीं।

नीलम संजीव रेड्डी: इंदिरा गांधी के बाद साल 1950 में नीलम संजीव रेड्डी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए, जो 1964 तक इस पद पर रहे। आगे चलकर वह देश के राष्‍ट्रपति भी बने।

कामराज: 1964 में कामराज को कांग्रेस अध्यक्ष बनया गया, जो साल 1967 तक इस पद पर काबिज रहे। 1964 से 1967 के बीच अध्‍यक्ष रहते हुए उन्‍होंने नेहरू के निधन के बाद शास्‍त्री और फिर इंदिरा को प्रधानमंत्री बनते देखा।

एस निजलिंगप्‍पा: साल 1968 में एस निजलिंगप्पा को आजादी के बाद कांग्रेस का नौंवां अध्‍यक्ष बनाया गया था।

जगजीवन राम: साल 1970 में जगजीवन राम कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1972 तक इस पद आसीन थे।

शंकर दयाल शर्मा: भारत के नौंवें राष्‍ट्रपति बनने वाले शंकर दयाल शर्मा को 1972 में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था और वह 1974 तक इस पद पर रहे।

देवकांत बरुआ: शंकर दयाल शर्मा के बाद देवकांत बरुआ कांग्रेस अध्यक्ष बने और जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया तब देवकांद बरुआ की कांग्रेस अध्यक्ष थे।

कासु ब्रह्मानन्द रेड्डी: साल 1977 में कासु ब्रह्मानन्द रेड्डी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन वह सिर्फ एक साल के लिए ही इस पद पर रहे। इसके बाद इंदिरा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और 1984 तक इस पद पर रहीं।

राजीव गांधी आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले गांधी-नेहरु परिवार के तीसरे सदस्य थे। (फाइल फोटो)

राजीव गांधी: इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद राजीव गांधी ने पार्टी की कमान संभाली और साल 1991 तक इस पद पर रहे। राजीव गांधी आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले गांधी-नेहरु परिवार के तीसरे सदस्य थे।

पीवी नरसिम्हा राव: राजीव गांधी की हत्या के बाद पीवी नरसिम्हा राव को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, जो प्रधानमंत्री रहते हुए साल 1996 तक इस पद पर रहे।

सीताराम केसरी: नरसिम्हा राव के इस्‍तीफा देने के बाद सीताराम केसरी को पार्टी का अध्‍यक्ष बनाया गया, जो साल 1998 तक इस पद पर रहे।

सोनिया गांधी साल 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। (फाइल फोटो)

सोनिया गांधी: साल 1998 में सोनिया गांधी ने पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला और लगातार 19 सालों तक इस पद पर रहीं। इस दौरान पार्टी 2004 और 2009 में 10 सालों तक केंद्र की सत्ता में रही।

राहुल गांधी: साल 2017 में सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने, लेकिन साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीराजीव गाँधीजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीजगजीवन रामपी वी नरसिम्हा रावसीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील