लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी ने डूबो दी महागठबंधन की लुटिया, कांग्रेस हुई नीतीश के खिलाफ मुखर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2022 18:18 IST

कुढ़नी उपचुनाव के समय लोगों ने खुलकर शराबबंदी के कारण हो रहे पुलिसिया दमन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। अब हार के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट तौर से इसके लिए नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी उपचुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन में मची रार, कांग्रेस ने नीतीश को ठहराया जिम्मेदारकांग्रेस ने साफ किया है कि शराबबंदी के कारण पैदा हुए पुलिसिया ज्यादती के कारण हारे चुनाव नीतीश कुमार के इस फैसले से न केवल कांग्रेस बल्कि राजद समेत अन्य दल भी काफी गुस्से में हैं

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को मिली करारी हार के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस हार को शराबबंदी कानून से जोड़कर एक तरह से नीतीश कुमार को सच्चाई का आईना दिखा दिया है। सच्चाई भी है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद गरीब तबके के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उसका कारण शराबंदी के नाम पर ग्रामीण इलाकों में गरीबों के खिलाफ पुलिसिया दमन बढ़ा है।

जानकार बताते हैं कि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद करीब चार लाख से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है, जिसमें ज्यादातर गरीब तबके से हैं। वह चाहे शराब पीने के मामले में जेल भेजे गये हों अथवा शराब बेचने के आरोप में। ग्रामीण इलाकों में हालात तो ऐसे हो गये हैं कि शराब के नाम पर पुलिस किसी के भी घर में किसी भी वक्त घुसकर शराब खोजने लगती है, इसमें गरीब परिवारों के बहू-बेटियों के इज्जत का भी ख्याल नही रखा जाता है। जिसे लेकर लोगों के बीच नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी बढ़ी है।

यह गुस्सा कुढ़नी चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखाई दिया था और लोगों ने खुलकर इसके प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। अब जबकि चुनाव परिणाम सामने आ गया है, ऐसे में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने खुलकर यह कहा है कि यह हार शराबबंदी कानून के कारण हुई है। इस पर फिर से विचार किये जाने की जरूरत है। उधर, राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ये नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स का द इंड है यानि बिहार में उनकी राजनीति खत्म होने की कगार पर पहुंच गयी है।

विश्लेषकों की मानें तो नीतीश कुमार के राज में शराबबंदी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही से जनता त्रस्त हो चुकी है। नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश 2020 के विधानसभा चुनाव में भी था। तभी जदयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गयी थी। हालांकि उस चुनाव के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेता भाजपा पर साजिश का आरोप लगाने लगे थे। लेकिन नीतीश कुमार के अलग होने के बाद मोकामा, गोपालगंज और कुढ़नी में भाजपा के प्रदर्शन में सुधार से ये साफ होने लगा है कि भाजपा को ही नीतीश कुमार के साथ रहने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा था।

जाहिर है चुनावी परिणाम से भाजपा के हौंसले बुलंद होंगे। उसे लग रहा है कि वह अपने दम पर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और उनके सात पार्टियों के महागठबंधन को परास्त कर सकती है। वहीं, महागठबंधन के भीतर समीकरण गड़बड़ होगा। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों को पहले से ही सरकार से कई नाराजगी है। अब वे खुलकर बोलेंगे।

उधर, राजद नेताओं के एक वर्ग को पहले से ही लग रहा था कि नीतीश कुमार के साथ जाने से नुकसान हुआ है। ऐसे में राजद नेता भी अब सामने आ सकते हैं। उधर जदयू नेताओं की एक बड़ी जमात पहले से ही इस बात से नाराज है कि नीतीश ने राजद के साथ तालमेल क्यों किया? अब उनकी जुबान भी खुल सकती है। कुल मिलाकर कहें तो आगे आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नया खेल होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारकांग्रेसआरजेडीजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप