राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हो सकती है हल्की बारिश

By भाषा | Published: June 11, 2021 08:22 PM2021-06-11T20:22:11+5:302021-06-11T20:22:11+5:30

Light rain may occur in the national capital on Saturday | राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हो सकती है हल्की बारिश

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का सामना किया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) बताया कि नमी का स्तर 91 से 47 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि कल देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और झोंके वाली हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain may occur in the national capital on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे