दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Published: September 27, 2021 10:31 AM2021-09-27T10:31:37+5:302021-09-27T10:31:37+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 27 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत रहा। दिन में बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विभाग के अनुसार, शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे