लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्‍या मामले में पति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:46 IST

Open in App

भदोही (उप्र) आठ 8 जनवरी भदोही की एक जिला अदालत ने दहेज़ को लेकर पत्‍नी को जलाकर मारने के आरोपी पति को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पी एन श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले में दोनों पक्षों की बहस और साक्ष्यों के अनुसार अपर जिला न्यायाधीश ने शिव प्रकाश दूबे (40) को दो बिस्वा ज़मीन की मांग को लेकर प्रीति की हत्या का दोषी पाते हुए आज आजीवन कारावास की सजा सुनाने का फैसला दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार इसके अलावा अदालत ने 13 हज़ार रूपये का अर्थ दंड भी देने का आदेश पारित किया। मामले में अदालत ने मृतका के मृत्यु पूर्व बयान में सास और जेठ का हाथ होने की बात का सबूत नहीं मिलने पर दोनों को बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अपर शासकीय अधिवक्‍ता विकास नारायण सिंह के मुताबिक जिले के औराई के श्रीरामपुर निवासी शिव प्रकाश दूबे की शादी वाराणसी के आशापुर निवासी प्रशांत कुमार पांडेय की बहन प्रीति उर्फ़ मोना (29) से हुई थी जिससे दोनों के तीन बच्चे हुए। आरोप के अनुसार प्रीति को उसके ससुराल वाले दो बिस्वा जमीन के दहेज़ की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार इसी क्रम में 19 फरवरी 2008 को प्रीति को ससुराल वालों ने चप्पलों से पीटा और उस पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी और एक जीप से उसे लाकर वाराणसी स्थित उसके मायके छोड़कर फरार हो गए, जहाँ से उसे अस्पताल ले जाया गया और उसी रात उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति शिव प्रकाश दूबे, उसकी सास अशरफी देवी और जेठ ओम प्रकाश के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपपत्र अदालत में पेश किया था जहां सुनवाई के बाद न्यायधीश ने उपरोक्‍त फैसला सुनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब