लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग को अगवा करने और उससे बलात्कर की कोशिश करने के जुर्म मे एक व्यक्ति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:07 IST

Open in App

खेड़ा (गुजरात), दो फरवरी गुजरात के खेड़ा जिले की एक अदालत ने 60 साल की एक बुजुर्ग को अगवा करने और उससे बलात्कार की कोशिश करने के जुर्म में मंगलवार को एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी।

सत्र न्यायाधीश डी आर भट्ट की अदालत ने किरीट भरोत को दोषी ठहराया और उसे पीड़िता को मुआवजे के तौर पर एक लाख रूपये देने का भी आदेश दिया।

अदालत ने भरोत को बलात्कार की कोशिश करने और डकैती के दौरान जानबूझकर चोट पहुंचाने को लेकर उम्रकैद की दो सजाएं सुनायीं।

सरकारी वकील प्रेम तिवारी ने बताया कि बरोत को अपहरण और धौंसबाजी करने को लेकर क्रमश: पांच और दो साल के सश्रम कारावास भी सुनाये गये हैं । सारी सजाएं साथ साथ चलेंगी।

अभियोजन के अनुसार 25 अक्टूबर, 2018 को जब पीड़िता जिले के वडटल में एक मंदिर में दर्शन करने के बाद खेड़ा अपने घर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंतजार कर रही थी तब गांधीनगर के कलोल निवासी बरोत ने उसे अपनी कार में साथ चलने की पेशकश की। बरोत ने उसे साड़ी से बांध दिया और वह उसे एक फार्म पर ले गया जहां उसने उसे सारी रात रखीं एवं उसके बेशकीमती सामान लूट लिये। उसने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया तथा उस पर लोहे के छड से वार भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग