लाइव न्यूज़ :

उप राज्यपाल ने गुर्जर-बकरवाल खानाबदोश समुदाय के सहज मौसमी प्रवास का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:59 IST

Open in App

जम्मू, एक अप्रैल जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुर्जर-बकरवाल खानाबदोश समुदाय के सहज मौसमी प्रवास का आश्वासन दिया और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल ने यहां राजभवन में गुर्जर-बकरवाल समुदाय के 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। साथ ही उनके मुद्दों एवं शिकायतों के त्वरित समाधान की बात कही।

सिन्हा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उपायुक्तों और पुलिस विभाग को खानाबदोश समुदाय को अपने पशुधन के साथ सहज मौसमी प्रवास सुनिश्चित करने के बाबत सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

उपराज्यपाल को अवगत कराया गया कि मौसमी प्रवास के दौरान खानाबदोश समुदाय को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी