लाइव न्यूज़ :

14 मार्च को बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे सैयद अता हसनैन?, आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2026 14:43 IST

सरकार और प्रशासन की ओर से उनके स्वागत और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देले. जनरल सैयद अता हसनैन वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लेंगे। आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब राज्य की जिम्मेदारी ले. जनरल हसनैन संभालेंगे।लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं।

पटनाः बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचें। इसके बाद वह सीधे लोकभवन गए, जहां उनके स्वागत की तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। लोकभवन में आयोजित होने वाले एक औपचारिक समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, न्यायपालिका के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से उनके स्वागत और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ले. जनरल सैयद अता हसनैन वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लेंगे। आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब राज्य की जिम्मेदारी ले. जनरल हसनैन संभालेंगे। बिहार के प्रशासनिक और संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं।

उन्होंने अपने सैन्य जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और देश की सेवा में अहम योगदान दिया है। सेना में रहते हुए उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नेतृत्व किया और अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। सैन्य सेवा के दौरान वे श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कमांडिंग इन चीफ भी रह चुके हैं।

चिनार कोर भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण इकाई मानी जाती है, जो जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसके अलावा ले. जनरल हसनैन शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दे चुके हैं।

वर्ष 2018 में उन्हें कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। कुलपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और प्रशासनिक सुधारों के लिए कई पहल कीं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। अपने सैन्य करियर के दौरान ले. जनरल हसनैन ने कई महत्वपूर्ण अभियानों में भी भाग लिया है।

वर्ष 1988 से 1990 के बीच उन्होंने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के तहत चलाए गए ऑपरेशन पवन में हिस्सा लिया था। यह अभियान उस समय भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण मिशन माना जाता था। इसके बाद वर्ष 1990-91 के दौरान उन्होंने पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

उस समय पंजाब आतंकवाद की गंभीर समस्या से जूझ रहा था और सेना तथा सुरक्षा बलों ने मिलकर हालात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन अभियानों में उनकी भागीदारी उनके साहस और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। अब बिहार के नए राज्यपाल के रूप में ले. जनरल सैयद अता हसनैन से यह उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और प्रशासनिक समझ के साथ राज्य के संवैधानिक दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाएंगे।

राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण होगी। 14 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार को अपना नया संवैधानिक प्रमुख मिल जाएगा। राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारपटनानीतीश कुमारभारतीय सेनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?