लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 26, 2018 12:26 IST

लेफ्टिनेंटन जनरल रामराव निंभोलकर ने मेजर रहते हुए कश्मीर में 22 आतंकियों और दक्षिण कश्मीर में जीओसी रहने के दौरान 55 खूंखार आतंकियों का सफाया करवा दिया था।

Open in App

सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग करने वाले सेना के मास्टर जनरल ऑफ ऑर्डिनेंस लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही वह सेना में सबसे ज्यादा वीरता पदक और सेवा सम्मान पाने वाले सेवारत अफसर बन गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल निंभोरकर को सेवा के हर स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। वह लद्दाख, कश्मीर, पुंछ, राजौरी समेत रेगिस्तानी इलाके में भी तैनात रह चुके हैं। बता दें कि निंभोरकर ऑपरेशन विजय के दौरान राजौरी में लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस दौरान उन्हें वाउंड मेडल से नवाजा गया था। इसके अलावा निंभोरकर को द्रास सेक्टर में वीरता के लिए सेना मेडल, नौशेरा में रहने के दौरान विशिष्ट सेवा सेना मेडल, अखनूर में रहने के दौरान विशिष्ट सेवा मेडल, नगरोटा में उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 

वहीं द्रास में बतौर कैप्टन उन्होंने दुश्मन की चौकी पर कब्जा किया था, जबकि मेजर रहते हुए उन्होंने कश्मीर में 22 आतंकियों और दक्षिण कश्मीर में जीओसी रहने के दौरान 55 खूंखार आतंकियों का सफाया करवा दिया था।

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी