लाइव न्यूज़ :

मंदिर संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए लाइसेंस प्राप्त सर्वेक्षकों को नियुक्त किया जाएगा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:46 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अगस्त तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग ने राज्य में मंदिरों की भूमि और अन्य संपत्तियों का सीमांकन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित लाइसेंस प्राप्त सर्वेक्षणकर्ताओं की सेवाएं लेने का प्रस्ताव दिया है।

विभाग के आयुक्त जे कुमारगुरुबरन के अनुसार, यह कदम अतिक्रमणकारियों से मंदिर की भूमि/संपत्तियों को पुनः प्राप्त करने के विभाग के प्रयासों को भी तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सर्वेक्षकों का उपयोग मंदिर संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग को लागू करने के लिए भी किया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों को जारी एक नवीनतम परिपत्र में, आयुक्त ने क्षेत्रीय संयुक्त आयुक्तों को 25 अगस्त को या उससे पहले प्रधान कार्यालय में विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सर्वेक्षकों के शुल्क का भुगतान मंदिरों के समूह द्वारा किया जाएगा।

कुमारगुरुबरन ने बताया, "प्रस्ताव प्राप्त करने के बाद, लाइसेंस प्राप्त सर्वेक्षकों को प्रायोजित करने के लिए सर्वेक्षण और निपटान निदेशक को संदेश भेजा जाएगा।"

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मंदिर के अधिकारियों के पास समय-समय पर संपत्तियों का निरीक्षण करने और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए सर्वेक्षणकर्ताओं की एक टीम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट