लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस के झूठे, धोखेबाज लोग केवल नारे लगा सकते हैं", केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विपक्षी दल पर बोला हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2024 08:31 IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस केवल नारे लगाती है और वो भी झूठे होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के सदस्यों को 'झूठा' और 'धोखेबाज' बताया केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस के झूठे और धोखेबाज लोक केवल नारे लगा सकते हैं

हुबली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस केवल नारे लगाती है और वो भी झूठे होते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस के सदस्यों को 'झूठा' और 'धोखेबाज' करार देते हुए केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, "कांग्रेस में जो लोग हैं, वे झूठे और धोखेबाज हैं और केवल नारे लगा सकते हैं। आज पीएम मोदी ने लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। यहां तक ​​कि दुनिया ने भी यह स्वीकार करें कि मोदी प्रशासन जारी रहेगा और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।''

बीते गुरुवार को कर्नाटक के हुबली में ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत केंद्र सरकार की कई योजनाओं ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, "ओबीसी, एससी और एसटी से संबंधित 63 फीसदी लोग किसान सम्मान योजना के लक्षित लाभार्थियों में से हैं। यह मोदी सरकार थी जिसने ओबीसी आरक्षण की सीमा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी थी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 35 करोड़ लाभार्थियों में से 50 प्रतिशत से अधिक एससी और एसटी हैं।"

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, "इन योजनाओं का समग्र प्रभाव यह है कि लोग आत्मनिर्भर हो गए हैं। आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) जैसी संस्थाएं इस बात पर सहमत हैं कि 25 करोड़ से अधिक लोग (अत्यधिक) गरीबी से बाहर आ गए हैं। कांग्रेस ने 'गरीबी' का मुद्दा उठाया वे 70 के दशक में 'हटाओ' का नारा लगाते थे और आज भी वही नारा लगा रहे हैं।''

टॅग्स :Prahlad JoshiCongressनरेंद्र मोदीकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो