लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के बाद बीजेपी सहयोगी जेडीयू भी केजरीवाल के समर्थन में, दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2018 11:09 IST

पिछले छह दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजनिवास में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे हैं।

Open in App

पटना, 18 जून: पिछले छह दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजनिवास में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता बैठे हैं। अरविंद केजरीवाल को बीजेपी विरोधी शिवसेना के बाद जेडी(यू) का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। 

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने ट्वीट कर के कहा है,  सीएस के साथ दुर्व्यवहार के बाद, जब सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात का आश्वासन दिया था कि दोबार ऐसा नहीं होगा तो आईएएस अधिकारियों को अब फौरन अपने काम पर लौट जाना चाहिए। उन्हें दिल्ली वासियों के लिए ऐसा करना होगा। गौरतलब है कि मुख्य सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला अदालत के संज्ञान में है, जांच और सुनवाई चल रही है। 

वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है, जो अधिकारी निर्वाचित सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं शायद उन्हें तत्काल राजनीतिक तौर पर कुछ फायदा मिल जाए लेकिन ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

LG VS AAP: फिर बीजेपी के विरोध में शिवसेना, दिल्ली में किया अरविंद केजरीवाल का समर्थन

इधर शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार, सरकार होती है चाहे वह किसी भी पार्टी की हो। लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक चुनी हुई सरकार को पूरा अधिकार होना चाहिए, नहीं तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। 

गौरतलब है कि आप पार्टी को इससे पहले शिवसेना, टीएमसी, डीएमके, जेडीएस ने अपना समर्थन दिया है। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश,  आप का का साथ जताने के लिए उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली में इस संकट को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

अरविंद केजरीवाल अपनाी तीन मांगों के साथ लेफ्टिनेंट गर्वनर अनिल बैजल के घर के वोटिंग रूम में धरना दे रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरना पर बैठे हुए हैं।  दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने, चार महीने से हड़ताल कर रहे आईएसएस ऑफिसरों की हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने, कामकाज रोक रखने के लिए उनपर कार्रवाई की मांग के साथ उनकी कुछ और मांगें भी हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर