लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः LeT के खूंखार आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, DGP ने कहा- सोपोर में मचा रखा था आतंक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 11, 2019 12:59 IST

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि लश्कर के आसिफ ने सोपोर में काफी आतंक मचा रखा था। पिछले 1 महीने में वह बहुत सक्रिय था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार (11 सितंबर) को लश्कर-ए-तैयबा ( LeT) के एक खूंखार आतंकी को मार गिराया है।आतंकी का नाम आसिफ है। सुरक्षाबलों और आतंकी आसिफ के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जोकि खबते के बाहर हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार (11 सितंबर) को लश्कर-ए-तैयबा ( LeT) के एक खूंखार आतंकी को मार गिराया है, जिसके बाद सूबे के डीजीपी सामने आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। आतंकी का नाम आसिफ है। बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकी आसिफ के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जोकि खबते के बाहर हैं।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि लश्कर के आसिफ ने सोपोर में काफी आतंक मचा रखा था। पिछले 1 महीने में वह बहुत सक्रिय था। वह ओवर ग्राउंड वर्कर्स के जरिए नागरिकों को दुकान नहीं खोलने की धमकी देता था और नागरिकों से कहता था कि वे अपनी दैनिक गतिविधियों पर जाएं।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह विशेष सूचना पर, नाके लगाए गए। इस दौरान आसिफ को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह रुका नहीं। उसने पुलिसकर्मियों के ऊपर  ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें हमारे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब वे खतरे से बाहर हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर डीजीपी ने कहा कि जम्मू के सभी 10 जिले पूरी तरह से सामान्य हो गए हैं, सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले हैं। लेह और कारगिल भी सामान्य है, वहां किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। 90% से अधिक क्षेत्र प्रतिबंधों से मुक्त हैं, 100% टेलीफोन एक्सचेंज अब काम कर रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि आतंकी आसिफ ने ही पिछले दिनों सोपोर में एक फल कारोबारी के परिवार पर हमला किया था। इसमें मासूम बच्ची अस्मा जान समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा सोपोर में एक मजदूर शफी आलम पर भी गोली चलाने का का जिम्मेदार था।

वहीं, बीते दिन मंगलवार को कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के सोपोर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के आठ सहयोगियों को पोस्टर वितरित कर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया